• T20 से ज्यादा वनडे में क्यों कारगर होंगे वैभव सूर्यवंशी?: बल्लाबोल
    Jun 22 2026
    वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने इंडिया ए (India A) के लिए ट्राई-सीरीज के फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ महज 29 गेंदों पर 94 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलकर तहलका मचा दिया है! इस गदर परफॉरमेंस के बाद क्रिकेट गलियारों में ये चर्चा तेज़ हो गई है कि क्या वैभव का टीम इंडिया में सीनियर डेब्यू होने वाला है? क्या वो ODI क्रिकेट और 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए पूरी तरह तैयार हैं?

    इस पॉडकास्ट में क्रिकेट जर्नलिस्ट निखिल नाज़ और कुमार केशव 'बल्लाबोल' के इस खास एपिसोड में भारतीय क्रिकेट के कई बड़े सुलगते सवालों के जवाब दे रहे हैं.

    इन बड़े मुद्दों पर होगी बात:

    रोहित शर्मा की जगह कौन? क्या विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे सीनियर खिलाड़ियों को अब युवाओं के लिए जगह छोड़ देनी चाहिए? ओपनिंग स्लॉट के लिए वो 4 कौन से सबसे बड़े दावेदार हैं जिनकी वजह से सीनियर खिलाड़ियों की जगह खतरे में है?

    हार्दिक पंड्या पर बड़ा अपडेट: इंग्लैंड दौरे के लिए चुनी गई ODI टीम से क्या संकेत मिले हैं? हार्दिक पंड्या का सिलेक्शन क्यों नहीं हुआ और बीसीसीआई (BCCI) उनका विकल्प क्यों तलाश रही है? क्या हार्दिक पंड्या सच में मुंबई इंडियन्स (Mumbai Indians) को छोड़कर राजस्थान रॉयल्स या CSK में जा रहे हैं?

    ऋषभ पंत की दिल्ली वापसी: ऋषभ पंत की दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) में वापसी की असली इनसाइड स्टोरी क्या है?

    विमेंस टी20 वर्ल्ड कप: साउथ अफ्रीका से भारत की करारी हार के बाद टीम इंडिया के लिए सेमीफाइनल की राह कितनी मुश्किल हो गई है? हरमनप्रीत कौर की सेना अब वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को कैसे धूल चटा सकती है?क्रिकेट जगत की हर छोटी-बड़ी और अंदर की खबर जानने के लिए पॉडकास्ट को अंत तक सुनें.

    साउंड मिक्सिंग: अमन पाल
    Show More Show Less
    1 hr
  • वैभव की लड़ाई, तिलक की कप्तानी और विमेंस टीम से T20 वर्ल्ड कप में कितनी उम्मीद: बल्लाबोल
    Jun 16 2026
    भारतीय क्रिकेट के युवा सुपरस्टार वैभव सूर्यवंशी इस समय एक गलत वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं। दांबुला में श्रीलंका-ए के खिलाफ सुपर ओवर में इंडिया-ए की हार के बाद, मैदान पर वैभव सूर्यवंशी की विपक्षी श्रीलंकाई क्रिकेटर के साथ तीखी बहस और धक्का-मुक्की हो गई। इस हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद मैदान का माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया था।'बल्लाबोल' के इस लेटेस्ट एपिसोड में निखिल नाज़ और कुमार केशव ने इस पूरी घटना का पोस्टमार्टम किया है। इस विवाद में आखिर किसकी ग़लती थी? क्या आजकल के युवा क्रिकेटर विराट कोहली की आक्रामकता को गलत तरीके से कॉपी कर रहे हैं? इसके साथ ही कप्तान तिलक वर्मा की कप्तानी पर उठ रहे सवालों, गुरनूर ब्रार और हर्ष दुबे के इंडिया डेब्यू, इंडियन विमेंस टीम के टी20 वर्ल्ड कप जीतने के चांसेज़ और केन विलियम्सन के रिटायरमेंट पर हुई इस दिलचस्प चर्चा को अंत तक जरूर सुनिए!

    प्रड्यूस & होस्ट: कुमार केशव
    साउंड मिक्सिंग: सूरज सिंह
    Show More Show Less
    56 mins
  • अय्यर कप्तानी की रेस कैसे जीते, अगरकर के बोल्ड फैसले और वैभव सूर्यवंशी पर BCCI का प्लान: बल्लाबोल
    Jun 9 2026
    BCCI ने आगामी Ireland, England और Asian Games 2026 के लिए Indian T20 Team का ऐलान कर दिया है! लेकिन इस सिलेक्शन ने पूरे क्रिकेट जगत को चौंका दिया है. World Cup जिताने वाले Suryakumar Yadav टीम से बाहर हैं, और Shreyas Iyer को टीम की कप्तानी सौंप दी गई है. आखिर Ajit Agarkar के इस बोल्ड फैसले के पीछे की क्या कहानी है?

    कुमार केशव और निखिल नाज़ 'बल्लाबोल' के इस एपिसोड में चर्चा कर रहे हैं कि Shreyas Iyer कप्तानी की रेस कैसे जीते? युवा बल्लेबाज Vaibhav Suryavanshi को लेकर टीम इंडिया का क्या प्रोटेक्शन प्लान है और वो किसकी जगह Playing 11 में खेलेंगे? क्या Rajat Patidar के साथ नाइंसाफी हुई है? संजू सैमसन, ईशान किशन और जसप्रीत बुमराह जैसे सीनियर प्लेयर्स इस फैसले को कैसे देख रहे हैं? इसके अलावा, पॉडकास्ट में भारत-अफगानिस्तान टेस्ट मैच (India vs Afghanistan Test), मानव सुथार (Manav Suthar) की असल परीक्षा और Rishabh Pant के अगले बड़े माइलस्टोन पर भी पूरी बात की गई है.

    होस्ट & प्रड्यूस: कुमार केशव
    साउंड रिकॉर्ड & मिक्स: रोहन भारती
    Show More Show Less
    57 mins
  • Chokers से Champions कैसे बनी RCB, बाक़ी टीमों के लिए क्या सीख?: बल्लाबोल
    Jun 1 2026
    लो भैया! रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने इतिहास रचते हुए लगातार दूसरी बार IPL का खिताब अपने नाम कर लिया है. जो टीम कभी 'चोकर्स' कहलाती थी, वो अब बैक-टू-बैक चैंपियन है. आखिर RCB की इस महाजीत की असली रेसिपी क्या है? चोकर्स से चैंपियंस बनने के सफर में उन्होंने क्या बड़े बदलाव किए और किंग विराट कोहली का वो माइंडसेट क्या है जो उन्हें बाकी खिलाड़ियों से अलग बनाता है? दूसरी तरफ, फाइनल में गुजरात टाइटंस (GT) की हार की सबसे बड़ी वजहें क्या रहीं? इस एपिसोड में कुमार केशव और निखिल नाज़ सिर्फ RCB की जीत को डिकोड नहीं कर रहे हैं, बल्कि भारतीय क्रिकेट के कई बड़े मुद्दों पर से पर्दा उठा रहे हैं. क्या रजत पाटीदार टीम इंडिया के अगले टी20 कप्तान बनने की रेस में सबसे आगे हैं? इसके अलावा, लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) में ऋषभ पंत की कप्तानी छोड़ने की इनसाइड स्टोरी क्या है और क्या अब कोच जस्टिन लैंगर का भी पत्ता साफ होने वाला है? साथ ही बात होगी युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी की, जिनकी तुलना सीधे सचिन तेंदुलकर से हो रही है! क्या क्वालीफ़ायर 2 में वैभव के खिलाफ बॉडीलाइन गेंदबाजी करना GT की सही रणनीति थी? और खुद मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने आईपीएल और टी20 क्रिकेट के भविष्य को सुधारने के लिए जो क्रांतिकारी बदलाव सुझाए हैं, उन पर देखिए यह बेहद दिलचस्प और बेबाक चर्चा!👉 'बल्लाबोल' को अभी सब्सक्राइब करें और बेल आइकन दबाएं.

    होस्ट & प्रड्यूस: कुमार केशव
    साउंड मिक्सिंग: सूरज सिंह
    Show More Show Less
    48 mins
  • Vaibhav Sooryavanshi खेलेंगे 2027 वर्ल्ड कप और Hardik की CSK में होगी एंट्री?: बल्लाबोल
    May 28 2026
    वैभव सूर्यवंशी की रिकॉर्डतोड़ बैटिंग से राजस्थान रॉयल्स Qualifier 2 में पहुंच गया है. वैभव की सबसे बड़ी ख़ूबी क्या है, किस बॉलर के साथ उनका कॉन्टेस्ट देखने लायक होगा, क्या उनका इंडिया डेब्यू नजदीक है, विदेशी पिचों पर भी क्या वो इतने ही क़ामयाब होंगे और क्या 2027 ODI वर्ल्ड कप में भी उनका खेलना तय है? RR की जीत से RCB क्यों ख़ुश होगी और गुजरात टाइटन्स क्या राजस्थान को रोक पाएगी? इसके अलावा मुंबई इंडियन्स के कप्तान हार्दिक पंड्या क्या CSK में जाने के संकेत दे रहे हैं, LSG कोच-कप्तान की खटपट कैसे ठीक कर सकता है और क्या संजू सैमसन CSK के नए कप्तान होंगे? सुनिए 'बल्लाबोल' में कुमार केशव और निखिल नाज़ की दिलचस्प बातचीत.

    साउंड मिक्सिंग: सूरज सिंह
    Show More Show Less
    50 mins
  • पंजाब किंग्स में क्या रायता फैला है और धोनी को क्यों नहीं खिला रही CSK: बल्लाबोल
    May 18 2026
    आईपीएल 2026 (IPL 2026) अब अपने सबसे रोमांचक और आखिरी पड़ाव (Business End) पर पहुंच चुका है! 'बल्लाबोल' के इस धमाकेदार एपिसोड में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट निखिल नाज़ और कुमार केशव लेकर आए हैं टूर्नामेंट का सबसे सटीक और तीखा विश्लेषण।इस एपिसोड में बात होगी पंजाब किंग्स (Punjab Kings) की, जिसने लगातार 6 मैच जीतकर आसमान छुआ था, लेकिन अचानक उनकी तकदीर ने ऐसा गोता खाया कि अब वे बाहर होने की कगार पर हैं। आखिर पंजाब को कौन सी लंतरानी या निगेटिविटी ले डूबी? इसके साथ ही जानिए दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की अंदरूनी समस्या क्या है और इस सीजन गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) ने सबको कैसे चौंकाया है? चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) अपने सबसे बड़े स्टार एमएस धोनी (MS Dhoni) को प्लेइंग इलेवन में क्यों नहीं खिला रही है? क्या है इसके पीछे की असली रणनीति? राजस्थान रॉयल्स प्लेइंग 11 के साथ अजब-ग़ज़ब प्रयोग क्यों कर रही है? प्ले-ऑफ (IPL 2026 Play-offs) में पहुंचने वाली वो 4 टीमें कौन सी होंगी?पॉडकास्ट के अंत में चर्चा होगी किंग कोहली पर! विराट कोहली ने टीम इंडिया में अपनी जगह और 2027 वनडे वर्ल्ड कप (2027 World Cup) खेलने को लेकर जो चौंकाने वाले खुलासे किए हैं, उस पर निखिल और केशव की कड़क बतकही सुनना मत भूलिएगा.

    Host & Producer: Kumar Keshav
    Recording & Sound Mix: Rohan Bharti
    Show More Show Less
    50 mins
  • IPL की ख़ुफ़िया जानकारी किसने लीक की, क्या BCCI कोई स्कैंडल छुपा रहा है?: बल्लाबोल
    May 11 2026
    IPL 2026 में मैदान के बाहर का ड्रामा अब मैदान के खेल से भी बड़ा हो गया है. 'बल्लाबोल' के इस विस्फोटक एपिसोड में निखिल नाज़ और कुमार केशव पर्दा उठा रहे हैं उन ख़बरों से जिन्होंने BCCI की नींद उड़ा दी है. आखिर वो कौन है जो IPL की Inside Information लीक कर रहा था? क्या वाकई खिलाड़ियों की 'गर्लफ्रेंड्स' BCCI के निशाने पर हैं और 'गर्लफ्रेंड कल्चर' पर बोर्ड इतना क्यों बिफरा हुआ है?

    इस पॉडकास्ट में सुनिए:

    The Leak Scandal: क्या ड्रेसिंग रूम की बातें बाहर जा रही हैं?

    Hardik & Arshdeep: चर्चा में क्यों आया हार्दिक पंड्या और अर्शदीप सिंह का नाम?

    BCCI's Action Plan: क्या बोर्ड किसी बड़े स्कैंडल को दबाने की कोशिश कर रहा है?

    Player or Content Creator?: क्या खिलाड़ियों का ध्यान खेल से ज़्यादा सोशल मीडिया कंटेंट पर है?

    IPL 2026 Playoff Scenario: Points Table का गणित

    Surya Kumar Yadav का फॉर्म ख़राब क्यों और भुवनेश्वर कुमार की होगी टीम इंडिया में वापसी?


    Host & Producer - Kumar Keshav
    Sound- Rohan Bharti
    Show More Show Less
    57 mins
  • हार्दिक पंड्या और ऋषभ पंत की कप्तानी छिनेगी?: बल्लाबोल
    May 5 2026
    PL 2026 अपने आखिरी पड़ाव की तरफ बढ़ चला है, लेकिन पॉइंट्स टेबल में अभी भी घमासान मचा है! इस एपिसोड में हम बात करेंगे मुंबई इंडियंस (MI) और लखनऊ सुपरजाएंट्स (LSG) की, जिनकी तक़दीर इस सीजन में भी नहीं बदली.
    ​लगातार लचर प्रदर्शन के बाद अब सवाल उठ रहे हैं— क्या Hardik Pandya और Rishabh Pant की कप्तानी जाने वाली है? आखिर ये दोनों स्टार खिलाड़ी बतौर कप्तान डिलीवर क्यों नहीं कर पा रहे? साथ ही, टीम इंडिया के प्रीमियम पेसर Jasprit Bumrah इस सीजन में फीके क्यों नज़र आ रहे हैं?
    ​देखिए/सुनिए 'बल्लबोल' का यह धमाकेदार एपिसोड जहाँ Nikhil Naz और Sidharth Vishwanathan डिकोड कर रहे हैं प्ले-ऑफ के बनते-बिगड़ते समीकरण.

    साउंड मिक्सिंग: अमन पाल
    Show More Show Less
    48 mins