EP 21 - पहेली cover art

EP 21 - पहेली

EP 21 - पहेली

Listen for free

View show details
पुलिस वालो के लिए मीरा अब एक रहस्य की तरह थी जिसका ना तो वो फोन एक्सेस कर पा रहे थे ना कोई डिटेल पता कर पा रहे थे ना ही उसका कोई सोशल मीडिया आकाउनट था और ये सब अजीब हो भी क्यो ना आखिर सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर आज कल सब होते है और किसी के भी बारे मे आसानी से पता किया जा सकता है आजकल इतने ज्यादा विकल्प जो है पर ये लड़की तो कही नही थी जैसे किसी ने बहुत चालाकी से उसका अतीत मिटा दिया हो एकदम नयी पहचान ना ज्यादा दोस्त ना जानने वाले आखिर कोई ऐसे कैसे रह सकता है या फिर कोई सोची समझी चाल की उसका अतीत कही छुपा दिया हो और बिना सबूत उसे कस्टडी मे नही ले सकते थे और पुलिस वाले खुद पर बढ़ते दबाव को भी लेकर परेशान हो गये थे जीत को ये सब सुनकर लगा की मीरा बहुत शांत लड़की है फिर भी जीत मीरा के बारे मे पता करना चाहता था इसलिए उसने दादु के दोस्त को फोन किया और उसे मीरा के बारे मे पता करने को कहा पुलिस और जीत दोनो अपने तरफ से पुरी कोशिश कर रहे थे की कुछ पता चल जाये पर मीरा रोज की तरह अपने कामो मे लगी थी इन सारी चीजो से मीरा को कोई फर्क नही पड़ रहा था दादु के दोस्त से ये सुनने के बाद की वो जर्नल शेखावत के घर जाने वाले है जीत के मन मे बहुत कुछ चल रहा था आफिस मे बहुत देर तक काम करने के बाद जीत ने मीरा को घर छोड़ने के लिए कहा और दोनो साथ मे घर के लिए निकल गए पर क्या दोनो सुरक्षित घर पहुंच पाएगे और आखिर क्या पता चलेगा दादु के दोस्त को ? Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
adbl_web_anon_alc_button_suppression_t1
No reviews yet